भारतीय संग्रहालय में जीवजन्तुओं की दीर्घा (जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधीन) १८ ७८ में मुख्य रूप से शिक्षण और संरक्षण के उद्देश्यों से स्थापित की गई थीं। हाल ही में पुनर्निर्मित इस दीर्घा में भारत और दुनिया भर से चर्मपूरित अद्वितीय स्तनधारियों का एक विशाल संग्रह है। कुल ३१४ प्रदर्शित जन्तु हैं, जिनमें से कुछ १०० साल से अधिक पुराने हैं। संग्रह में हैं चर्मपूरित जानवर, सींग, बारहसिंगे के सींग, कंकाल,शिकार किए हुए पशुओं के सिर और खोपड़ी।
स्तनपायी प्राणियों की दीर्घा